मुंबई। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की कुछ तस्वीरें सामने आई है। ये तस्वीरें इंडियन स्पोर्ट्स अवॉर्ड के आयोजन की है। यह आयोजन मुंबई में एनएससीआई, एसवीपी स्टेडियम में किया गया। इस इवेंट में स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़े कई नामी चेहरे इस इवेंट का हिस्सा बने। इस खास इवेंट में सानिया मिर्जा औऱ अभिनेता अर्जुन कपूर भी पहुंचे।
इस दौरान सानिया सिल्वर शिमर जंपसूट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ मिनिमल मेकअप और सिल्वर इयरिंग्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं, अर्जुन बो टाई के साथ ब्लैक सूट में डैशिंग नजर आ रहे हैं। दोनों इवेंट पर होस्ट करते दिखे। इतना ही रेड कार्पेट पर अर्जुन ने सानिया संग खूब पोज भी दिए।