25 Apr 2024, 13:04:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Gold-Silver Price: फिर सोना-चांदी हुआ सस्ता, जल्‍दी करें खरीदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2023 8:31PM | Updated Date: Feb 27 2023 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शादियों के सीजन में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में यह आपके लिए सोने की खरीदारी या सोने में निवेश करने का सही समय है। आज अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आपके शहर में सोना-चांदी किस रेट पर मिल रहा है। जिससे आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि आज सोने या चांदी की खरीद करना कितना फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं आज सोना-चांदी किस रेट पर बिक रहा है।
 
देश में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 0.45% यानी 250  रुपयेघटकर 55,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 51,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, आज चांदी की कीमत में भी भारी गिरावट आई है, इसकी कीमत आज 1200 रुपये यानी 1.87% घटकर 63,100 रुपये प्रतिकिलो के करीब है। तो आप देरी बिल्कुल न करें। आज आपके पास सस्ते रेट पर सोने और चांदी दोनों की खरीद का सुनहरा मौका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »