28 Mar 2024, 17:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: 900 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निवेशकों को लगी 4 लाख करोड़ की चपत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2023 8:41PM | Updated Date: Feb 22 2023 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आज का दिन कारोबारी सत्र भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद निराशाजनक रहा. निवेशकों के मुनाफानवसूली और बिकवाली के चलते सेंसेक्स करीब 1,000 अंक नीचे जा लुढ़का जबकि निफ्टी में 300 अंकों की गिरावट आ गई. बिकवाली की मार से कोई भी सेक्टर नहीं बच सका.
 
आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 60,000 के लेवल के नीचे 912 अंकों की गिरावट के साथ 59,755 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 275 अंकों की गिरावट के साथ 17,550 अंकों पर बंद हुआ है.
 
बाजार में आज के कारोबारी सेशन में सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट रही. बैंकिंग, आईटी, ऑटो, मेटल्स, फार्मा, एनर्जी, इंफ्रा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 47 शेयरों में गिरावट रही जबकि केवल 3 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 1 शेयर में तेजी रही जबकि 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. बैंक निफ्टी में सबसे बड़ी गिरावट रही और ये इंडेक्स 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 39,974 अंकों पर बंद हुआ है. बाजार में आज 3606 शेयरों में केवल 953 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 2520 शेयर में गिरावट रही.

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »