17 Apr 2024, 02:20:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Stock market

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2022 1:08PM | Updated Date: Sep 22 2022 1:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई । शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 388.78 अंक गिरकर 59,073.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 108.7 अंकों के दबाव के साथ 17,609.65 अंक पर खुला। इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 131.86 अंक टूटकर 25,645.99 और स्मॉलकैप सूचकांक 54.83 अंकों की गिरावट के साथ 29,184.16 अंक पर खुला।
 
उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 262.96 अंक लुढ़ककर 59456.78 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 97.90 अंक उतरकर 17718.35 अंक पर आ गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »