25 Apr 2024, 13:12:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: फिर हुई कमजोर शुरुआत, Tata Steel-Ntpc समेत 15 शेयर हरे निशान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2021 11:09AM | Updated Date: Nov 23 2021 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। Sensex की मंगलवार को शुरुआत खराब रही। मुख्‍य सूचकांक 57,983 अंक पर खुला। Tata Steel, NTPC समेत 15 शेयरों में तेजी रही। वहीं Nifty 17,281 अंक पर खुला। इससे पहले सोमवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद सरकार के सुधार उपायों को लेकर चिंता के बीच सेंसेक्स 1,170 अंक का गोता लगा गया था। यह करीब 7 माह में सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा पेटीएम के शेयर की कमजोर सूचीबद्धता के बाद उसमें गिरावट का सिलसिला आज भी जारी रहने से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,170.12 अंक यानी 1.96 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,465.89 अंक पर आ गया था। सेंसेक्स में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। यह दो माह में सेंसेक्स का सबसे निचला बंद स्तर था। 12 अप्रैल के बाद यह एक दिन में सेंसेक्स की सबसे बड़ी गिरावट है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 348.25 अंक यानी 1.96 प्रतिशत टूटकर 17,416.55 अंक पर बंद हुआ।
 
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, टाइटन और एसबीआई के शेयर 5.74 प्रतिशत तक टूट गए थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सऊदी अरामको के साथ 15 अरब डॉलर में अपने तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन कारोबार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रस्तावित सौदा रोक दिया है। इन खबरों के बाद रिलायंस के शेयरों में 4 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयर लाभ में रहे थे। बीएसई में पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर 13 प्रतिशत के नुकसान से 1,360.30 रुपये पर आ गया। LKP सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि बीते सप्ताहांत कई घटनाक्रमों के बाद आज अंतत: बाजार में मंदड़िया रुख कायम हो गया था। धातु को छोड़कर अन्य सभी खंडों के सूचकांक नीचे आए। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के शेयर प्रभावित हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »