28 Mar 2024, 20:26:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: Sensex 274 अंक टूटा, Nifty15800 के नीचे बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 4:20PM | Updated Date: Jul 27 2021 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। stock market on 27 july सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को Share Market गिरावट के साथ बंद हुआ। दिनभर रहे उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक Sensex 273.51 अंक टूटकर 52,578.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.00 अंक की गिरावट के साथ 15,746.45 के स्तर पर बंद हुआ। आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147.02 अंक मजबूती के साथ 52999.29 के स्तर पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52.40 अंकों की तेजी के साथ 15876.90 के स्तर पर खुला।
 
आज के प्रमुख शेयरों में एसबीआई लाइफ, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, हिंडाल्को और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डॉक्टर रेड्डी, सिप्ला, एक्सिस बैंक, डिविस लैब और अडाणी पोर्ट्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज मेटल और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट पर बंद हुए। इनमें आईटी, फार्मा, ऑटो, मीडिया, बैंक, फाइनेंस सर्विस और एफएमसीजी शामिल हैं। सेंसेक्स 123.53 अंकों की गिरावट के साथ 52,852.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.60 अंकों की गिरावट के साथ 15,824.45 के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 170.92 अंक टूटकर 52804.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 44.70 अंकों की गिरावट साथ 15811.30 के स्तर पर खुला था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 163.31 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »