18 Apr 2024, 17:22:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार 83 करोड़ डॉलर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 5:47PM | Updated Date: Jul 23 2021 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ते हुये पहली बार 612 अरब डॉलर के पार पहुँच गया है। रिजर्व बैंक ने आज बताया कि 16 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 83.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 612.73 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 09 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.88 अबर डॉलर की वृधि के साथ 611.90 अरब डॉलर पर रहा था। 
 
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 16 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 46.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 568.75 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार में भी 37.7 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 37.33 अरब डॉलर हो गया।  आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 70 लाख डॉलर घटकर 5.1 अरब डॉलर रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.55 अरब डॉलर पर रहा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »