18 Apr 2024, 17:28:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 355 अंक और निफ्टी 120 अंक की गिरावट में बंद हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 4:45PM | Updated Date: Jul 20 2021 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में आज चौतरफा बिकवाली रही जिससे सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ महीने अधिक के निचले स्तर पर आ गये। आज लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 355 अंकों की गिरावट (-0.68%) के साथ 52.98 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 120 अंकों की गिरावट (-0.76%) के साथ 15632 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में 960 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
 
बाजार बंद होने पर BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 231.01 लाख करोड़ रुपए रह गया। 15 जुलाई को यह मार्केट कैप 233.86 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह पिछले तीन दिनों में निवेशकों को 2.85 लाख करोड़ रुपए डूब गए। आज सेंसेक्स के 30 में 9 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे जबकि इंडसइंड बैंक , टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स रहे।

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »