29 Mar 2024, 20:24:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जोमैटो IPO: पैसा लगाना चाहिए? कितने का शेयर? कैसे रिटर्न की उम्मीद?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2021 3:43PM | Updated Date: Jul 18 2021 7:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जानी-मानी फूड डिलीवरी कंपनी Zomato स्टॉक मार्केट में खुद को लिस्ट कराने के लिए IPO ला रही है। IPO के जरिये कंपनी 9,375 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। Zomato का कहना है कि आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए करेगी।
 
कब आ रहा है जोमैटो का IPO?
कंपनी ने अप्रैल महीने में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) SEBI के साथ फाइल किया था। मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कंपनी को IPO लाने के लिए हरी झंडी दे दी है। ताजा खबरों के मुताबिक कंपनी अपना IPO 14 जुलाई को मार्केट में लाएगी। इससे पहले 19 जुलाई को इश्यू जारी होने की संभावना थी।
 
कंपनी के इन्वेस्टर्स को जाने:
कंपनी के वर्तमान इन्वेस्टर्स की लिस्ट में इंफोएज, Uber BV, अलीपे सींगापुर होल्डिंग, Antfin सिंगापुर होल्डिंग, टाइगर ग्लोबल, सेकुया कैपिटल, को- फाउंडर दीपिंदर गोयल इत्यादि के नाम शामिल है। ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये इंफोएज, कंपनी में अपने हिस्सेदारी का 375 करोड़ रुपये का शेयर बेचेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »