20 Apr 2024, 09:50:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक कारकों पर रहेगी निवेशकों की नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2021 5:28PM | Updated Date: Jun 27 2021 6:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुये बीते सप्ताह नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। आने वाले सप्ताह में निवेशकों का रुख बहुत हद तक विदेशी बाजारों से प्रभावित रहने की संभावना है। साथ ही घरेलू स्तर पर कोविड-19 की स्थिति का असर भी बाजार पर दिखेगा। बीएसई का सेंसेक्स 580.59 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ सप्ताहांत पर शुक्रवार को 52,925.04 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान बुधवार को छोड़कर शेष चार दिन बाजार में बढ़त रही। मंगलवार को बीच कारोबार में यह पहली बार 53 हजार अंक को पार करता हुआ 53,057.11 अंक के शिखर को छूने में भी कामयाब रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में सोमवार और बुधवार को गिरावट रही।
 
अन्य तीन दिन यह बढ़त में बंद हुआ। पूरे सप्ताह के दौरान 177 अंक यानी 1.13 अंक चढ़कर शुक्रवार को यह 15,860.35 अंक पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर इस सप्ताह बुनियादी आठ उद्योग क्षेत्रों के आँकड़े आने हैं। इसके अलावा विनिर्माण क्षेत्र के पीएमआई आँकड़े भी जारी होने हैं। निवेशकों की नजर कोविड-19 के मामलों पर भी होगी। मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों का विश्वास अधिक रहा। बीएसई का मिडकैप 311.44 अंक यानी 1.40 प्रतिशत चढ़कर सप्ताहांत पर 22,549.65 अंक पर और स्मॉलकैप 347.40 अंक यानी 1.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,996.23 अंक पर पहुँच गया। दोनों सूचकांक बुधवार और गुरुवार को छोड़कर शेष तीन दिन बढ़त में रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »