25 Apr 2024, 19:43:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मुद्रा भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2021 12:55PM | Updated Date: Jun 6 2021 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़ता हुआ पहली बार 598 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 28 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़कर 598.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले 21 मई को समापत सप्ताह में यह 2.87 अरब डॉलर बढ़कर 592.89 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »