16 Apr 2024, 11:09:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार: RBI की घोषणाओं के बाद लुढ़का बाजार, 52100 पर बंद हुआ सेंसेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2021 4:56PM | Updated Date: Jun 4 2021 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया, जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा। शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 132.38 अंक (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,100.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.10 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 15,670.25 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »