29 Mar 2024, 07:38:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: Nifty ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, Sensex भी ऑलटाइम High पर पहुंचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2021 4:31PM | Updated Date: Jun 3 2021 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोनावायरस के गिरते मामलों के बीच भारतीय घरेलू बाजार में ऐतिहासिक तेजी चल रही है। NSE Nifty लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहा है। वहीं, आज सेंसेक्स भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। दोनों ही बेंचमार्क इंडेक्स उछाल के साथ बंद हुए हैं और निफ्टी गुरुवार को पहली बार 15,700 के आंकड़े के ऊपर पहुंचा और 15,690 के लेवल पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स 383 अंक उछलकर बंद हुआ है।  मार्केट की तेजी के पीछे कोरोनावायरस के गिरते मामले माने जा रहे हैं। क्लोजिंग पर सेंसेक्स 383 अंकों की उछाल लेकर 52,232 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया और निफ्टी 50 इंडेक्स 114 अंक उछलकर 15,690 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ।

Nifty पर फार्मा सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए हैं।  निफ्टी के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3 फीसदी की बढ़त आई है।  निफ्टी मीडिया, बैंक, मेटल और प्राइवेट बैंक भी 0. 7-1. 2 फीसदी बढ़कर बंद हुए हैं। 
 
अगर ओपनिंग को देखें तो निफ्टी आज एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई पर खुला था। ओपनिंग में निफ्टी 15,650 के लेवल के ऊपर खुला।  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक उछल गया।  सुबह 10. 35 पर सेंसेक्स 260. 61 अंक यानी 0. 50% उछलकर 52,110. 09 पर ट्रेड कर रहा था।  वहीं, निफ्टी 15,651. 70 के लेवल पर था।  इस दौरान इंडेक्स में 75. 50 अंकों यानी 0. 48% की उछाल दर्ज हुई थी।
ओपनिंग में सेंसेक्स 268. 36 अंक यानी 0. 52% उछलकर 52117.84 के लेवल पर खुला, वहीं निफ्टी 82. 20 अंक यानी 0.53% उछलकर 15658. 40 पर खुला। लगभग 1528 शेयरों में तेजी आई, 278 शेयर गिरे, 51 शेयर स्थिर रहे। एशियाई बाजार 3 महीने की ऊंचाई से थोड़े नीचे खिसकते नजर आए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »