23 Apr 2024, 11:32:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Gold & Silver Today: Gold और Silver दोनों हुए सस्ते, जानें- कितनी घट गई है दाम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2021 3:57PM | Updated Date: Jun 2 2021 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बुधवार को Gold और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 2 जून 2021 को राष्ट्रीय राजधानी में Gold 116 रुपये की गिरावट के साथ 48,772 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। HDFC सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक स्तर पर Gold की कीमतों में गिरावट की वजह से भारतीय बाजार में Gold सस्ता हुआ। पिछले कारोबार में Gold 48,888 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी 1,291 रुपये गिरकर 70,836 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबार में चांदी 72,127 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत
 
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में Gold 1,898 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और Silver का भाव 27.74 डॉलर प्रति औंस था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, COMEX (New York-based commodities exchange) में बुधवार को सोने की हाजिर कीमत 1,898 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
 
Gold की वायदा कीमत
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोपहर 03:16 बजे अगस्त, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 34.00 रुपये यानी 0.07 फीसद की गिरावट के साथ 49391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
 
Silver की वायदा कीमत
 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 03:30 बजे जुलाई 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 278.00 रुपये यानी 0.38 फीसद की गिरावट के साथ 71970 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 505 रुपये यानी 69 फीसद की गिरावट के साथ 72908 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »