20 Apr 2024, 03:22:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक कारकों से घरेलू शेयर बाजार हुआ धड़ाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2021 1:27PM | Updated Date: Feb 26 2021 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को औंधे मुंह गिरकर खुला। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 50,000 अंक से नीचे फिसल गया। बीएसई का सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 50256.71 अंक पर खुला और देखते ही देखते थे 50400.39 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली शुरू हो गई जिससे यह 49950.75 अंक के निचले स्तर तक फिसला। अभी यह 847.19 अंक गिरकर 50192.19 अंक पर कारोबार रहा है। एनएसई का निफ्टी गिरकर 14888.60 अंक पर खुला। इसके बाद यह 14919.45 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली होने से यह 14777.55 अंक के निचले स्तर तक फिसला। अभी यह 227.40 अंक गिरकर 14870.25 अंक पर कारोबार कर रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »