29 Mar 2024, 20:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बजट से पहले झूम उठा शेयर बाजार - सेंसेक्स 500 अंक उछला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2021 11:44AM | Updated Date: Feb 1 2021 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बजट भाषण से पहले बाजार में अच्छी बढ़त है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कामकाज कर रहे है। सेसेंक्स 520.20 अंक की बढ़त के साथ 46,805.97 अंक पर कारोबार कर रहा है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13,758.60 अंक पर रहा। बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 46,285.77 अंक और निफ्टी 13,634.60 अंक पर बंद हुआ था। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी का रुख रहा। बजट में आत्मनिर्भर भारत, कोरोना काल में अर्थव्यवस्था को गति देने के उपाय जैसी उम्मीदों के चलते निवेशकों में लिवाली की धारणा रही। इस दौरान सेंसेक्स ने 46,777.56 अंक के उच्चतम और निफ्टी ने 13,773.80 अंक के उच्च स्तर को छुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »