17 Apr 2024, 01:01:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 236 अंक लुढ़का; निफ्टी 58 अंक फिसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2020 4:45PM | Updated Date: Nov 12 2020 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बैकिंग और वित्तीय क्षेत्र में हुई बिकवाली के दबाव में  गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 236.48 अंक की गिरावट में 43,357.19 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 58.35 अंक की गिरावट में 12,690.80 अंक पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन के जल्द उपलब्ध होने की संभावना भी निवेशकों के रूझान को बढ़ा नहीं पायी। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दोबारा तेजी से पैर पसारने से निवेशकों का उत्साह ठंडा रहा। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आयी तेजी के कारण कई यूरोपीय देशों में दोबारा लॉकडाउन लगाया गया है तथा अमेरिका में भी कई प्रतिबंध लगाये गये हैं। इन सभी घटनाओं से आर्थिक परिदृश्य में जल्द सुधार की निवेशकों की उम्मीद कम हो गयी है।

सेंसेक्स आज गिरावट में 43,291.89 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 43,543.96 अंक के दिवस के उच्चतम और 43,127.55 अंक दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.54 प्रतिशत लुढ़ककर 43,357.55 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 13 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि 17 कंपनियों में बिकवाली हावी रही।

निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह भी गिरावट में 12,702.15 अंक पर खुला। कोरोबार के दौरान 12,741.15 अंक के दिवस के उच्चतम और 12,624.85 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ  12,690.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 25 कंपनियां गिरावट में रही और 24 में तेजी रही जबकि एक कंपनी के शेयरों के दाम दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »