28 Mar 2024, 14:22:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक फीसदी से अधिक टूटा शेयर बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2020 11:27AM | Updated Date: Jul 24 2020 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में एक प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 90.88 अंक की गिरावट के साथ 37,949.59 अंक पर खुला और दोपहर से पहले ही 0.98 प्रतिशत लुढ़ककर 37,768.28 अंक तक उतर गया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.50 अंक की टूटकर 11,149.95 अंक पर खुला और दोपहर से पहले 0.99 प्रतिशत की गिरावट में 11,104.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स की अधिकतर कंपनियाँ गिरावट में रहीं। रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस और टेकमहिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली के बावजूद बाजार पर भारी दबाव रहा। अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को रही गिरावट का असर आज घरेलू बाजारों पर दिखा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »