19 Apr 2024, 23:50:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शुरुआती कारोबार बार में 800 अंक टूटा सेंसेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2020 11:13AM | Updated Date: May 18 2020 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘कोविड-19’ के नये मामलों में वृद्धि और ‘आत्मनिर्भर भारत पैकेज’ से निराश निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से आज शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूट गया। पिछले सप्ताह 31,097.73 अंक पर बंद होने वाला सेंसेक्स एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर 150.53 अंक की बढ़त में 31,248.26 अंक पर खुला, लेकिन खुलते ही लाल निशान में चला गया। इसका ग्राफ धीरे-धीरे और नीचे उतरते हुये कुछ ही देर में 30,265.67 अंक तक लुढ़क गया। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.45 अंक की तेजी के साथ 9,158.30 अंक पर खुलने के बाद गिरावट में चला गया। पहले आधे घंटे में ही यह भी 240 अंक से अधिक टूटकर 8,894.70 अंक तक फिसल गया। आईटी और टेक कंपनियों को छोड़कर सेंसेक्स की अन्य कंपनियाँ गिरावट में रहीं। बैकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। ऑटो कंपनियों के शेयर भी गिरावट में रहे। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 5,200 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इससे निवेशकों की धारणा अर्थव्यवस्था के प्रति कमजोर हुई है। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 688.54 अंक यानी 2.21 प्रतिशत की गिरावट में 30,409.19 अंक पर और निफ्टी 200.60 अंक यानी 2.20 प्रतिशत टूटकर 8,936.25 अंक पर था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »