23 Apr 2024, 15:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार में लौटी रौनक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 1:39PM | Updated Date: Mar 20 2020 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में भी लंबे समय बाद रौनक लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी पाँच फीसदी से अधिक चढ़ गये। सेंसेक्स करीब 172 अंक की तेजी के साथ 28,460.82 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान 29,916.99 अंक तक पहुँच गया। खबर लिखे जाते समय यह 1,446.68 अंक यानी 5.11 प्रतिशत की बढ़त में 29,734.91 अंक पर था। 

निफ्टी 21 अंक की बढ़त में 8,284.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान एक समय 8,740.25 अंक तक पहुँचने के बाद खबर लिखे जाते समय 5.32 फीसदी की तेजी के साथ 8,703.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स में ओएनजीसी, टीसीएस, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलिवर के शेयर 10 से 15 फीसदी की बढ़त में हैं। वहीं, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक लाल निशान में हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »