16 Apr 2024, 19:10:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स 800 अंक, निफ्टी 230 अंक लुढ़का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 12:09PM | Updated Date: Mar 18 2020 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट का क्रम बुधवार को भी जारी रहा और बीएसई का सेंसेक्स 794.19 अंक लुढ़ककर 29,784.90 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 235.30 अंक टूटकर 8,731.75 अंक पर आ गया। दोनों सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में ये लाल निशान में उतर गये। दिन चढ़ने के साथ बाजार में गिरावट भी बढ़ती गयी। बैंकिंग तथा दूरसंचार क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा जबकि आईटी क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »