29 Mar 2024, 00:38:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोरोना की मार से शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2020 12:26AM | Updated Date: Mar 13 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के 13 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 73 हो गई। तेरह नए मामलों में से नौ मामले महाराष्ट्र से, जबकि एक-एक मामला दिल्ली, लद्दाख और उत्तर प्रदेश से सामने आया है। वहीं एक विदेशी नागरिक भी इससे संक्रमित पाया गया है। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। दिल्ली के सारे सिनेमा घर 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इससे पहले बुधवार को डब्लूएचओ ने कोरोना का महामारी घोषित किया था, जिसकी मार गुरुवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों पर पड़ी। भारतीय शेयर बाजार में अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई।
 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2919 अंक गोता लगाने के बाद 32,778.14 के स्तर पर बंद हुआ। यह 52 हफ्ते का सबसे निचला स्तर है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 825 अंकों के भारी नुकसान के साथ 9,633.10 के स्तर पर बंद हुआ। यह शेयर बाजार के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है। किसी एक दिन में शेयर बाजार ने इतनी बड़ी गिरावट नहीं देखी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »