29 Mar 2024, 07:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लाल निशान में शेयर बाजार, निफ्टी भी फिसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 1:45PM | Updated Date: Feb 10 2020 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स सुबह 10.11 बजे पिछले सत्र से 249.74 अंकों यानी 0.61 फीसदी की कमजोरी के साथ 40,892.11 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी पिछले सत्र से 76.50 अंकों यानी 0.63 फीसदी नीचे 12,021.85 पर बना हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक यानी सेंसेक्स इससे पहले 41,166.72 पर खुला। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12,102.35 पर खुला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »