20 Apr 2024, 13:41:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार: फर्जी दारोगा बनकर बॉयफ्रेंड को धमकाने पहुंची थी गर्लफ्रेंड, लेकिन असली पुलिस से हो गया सामना, फिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2023 1:07PM | Updated Date: Mar 15 2023 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के सिवान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फर्जी महिला दारोगा को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से वर्दी भी बरामद की गई है। पूछताछ में पता लगा है कि ये महिला अपने बॉयफ्रेंड को धमकाने के लिए फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पहुंची थी। इस महिला को 112 नंबर की वाहन टीम ने गिरफ्तार किया और उसे महिला थाने ले जाया गया। इस महिला की पहचान पटना की रहने वाली रुखसार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रुखसार जिस शख्स से शादी कर चुकी है, वह सिवान का रहने वाला है और ये शख्स उसे धोखा देकर चला आया था। इसके बाद इस शख्स को डराने के लिए रुखसार पुलिस की ड्रेस में पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने रुखसार के साथ उसके प्रेमी (कथित पति) को भी हिरासत में लिया है। फर्जी दारोगा के रुप में वर्दी के साथ पकड़ी गई प्रेमिका रुखसार से जब बातचीत की गई तो उसने बताया कि यह मेरा पति है। जिसके पास मैं गई थी।

हालांकि पुलिस के दबाव के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। रुखसार से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में महिला थाना अध्यक्ष अनुराधा कुमारी का कहना है की गहनता से जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सिवान के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर नगर थाना क्षेत्र में ही एक मकान पर अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंची थी और वहीं से सूचना मिली कि गलत तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर फर्जी महिला दरोगा पहुंची हुई है। इसके बाद पुलिस वाहन की 112 नंबर की टीम वहां पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे महिला थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »