19 Apr 2024, 07:19:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड टीकाकरण में 216.95 करोड़ से अधिक टीके लगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2022 11:49AM | Updated Date: Sep 21 2022 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 216.95 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 16 करोड़ 91 लाख 51 हजार 591 टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 4,510 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 46 हजार 216 रह गयी है।
 
यह संक्रमित मामलों का 0.10 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.33 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 5,640 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 39 लाख 72 हजार 980 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 39 हज़ार 994 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 89 करोड़ 23 लाख 89 हजार 008 कोविड परीक्षण किए गये हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »