19 Apr 2024, 05:12:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बांदीपोरा में प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2022 2:10PM | Updated Date: Aug 12 2022 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिला में प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा के सदुनारा अजस में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को एक अज्ञात आतंकवादी ने बिहार में मधेपुरा के बेसरह निवासी 19 वर्षीय अमरेज को करीब से गोली मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "घायल अवस्था में अमरेज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।" यह घटना रात करीब एक बजे की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »