25 Apr 2024, 16:47:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना के 1932 नये मामले, सात और मरीजों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2022 12:28PM | Updated Date: Aug 4 2022 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई । महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण 1932 नये मामले सामने आये हैं तथा इस दौरान सात और मरीज की इस बीमारी से मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक नये मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की कुल संख्या 80,52,103 हो गयी है तथा 1,48,117 लोगों की अब तक इससे मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 2187 मरीज कोविड ठीक हुए और इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 78,91,662 हो गयी है। वर्तमान में रिकवरी दर 98.01 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। राज्य में इस समय 12,321 सक्रिय मामले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »