29 Mar 2024, 18:08:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में तीन विधायक भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2022 4:03PM | Updated Date: Jun 14 2022 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक संजीव सिंह कुशवाह (भिंड), समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक राजेश शुक्ला और निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह ने आज यहां वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में तीनों विधायकों ने प्रदेश संगठन प्रभारी पी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तीनों विधायकों ने अपने संबोधन में कहा कि वे पार्टी की रीति नीति के अनुरूप चलेंगे। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रसन्नता भी व्यक्त की।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य में प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व में लगातार पार्टी का विस्तार हो रहा है। पार्टी समाज के सब वर्गों में जा रही है। ये बेहद संतोष की बात है कि आज तीन साथी भाजपा से जुड़े हैं। ये साथी मूल रूप से भाजपा की विचारधारा के करीब थे और पार्टी के साथ काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि ये तीनों विधायक राज्यसभा चुनाव समेत विभिन्न अवसरों पर लगातार पार्टी के साथ थे। चौहान और शर्मा ने इस अवसर पर तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि तीना विधायकों की विचारधारा मूल रूप से भाजपा से ही जुड़ी हुयी है। किसी वजह से वे भटक गए थे और अब पार्टी में वापस आ गए हैं, यह प्रसन्नता की बात है। कुशवाह भिंड से, श्री शुक्ला बिजावर से और श्री राणा सुसनेर से विधायक हैं
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »