29 Mar 2024, 18:10:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2022 2:58PM | Updated Date: Jan 27 2022 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिशन पंजाब का आगाज गुरूवार को स्वर्ण मंदिर में मत्था टेक कर किया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और कांग्रेस के विधानसभा चुनाव उम्मीदवार भी उपस्थित रहे। गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों के साथ स्वर्ण मंदिर में ‘लंगर’ चखा। उन्होंने जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और यहां से दुर्गायना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीरथ स्थल के लिए रवाना हो गए। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद गांधी का यह पहला दौरा है। अमृतसर के बाद कांग्रेस नेता सड़क मार्ग से 100 किमी दूर जालंधर जाएंगे। जालंधर के मीठापुर से वह शाम को दिल्ली लौटने से पहले दोपहर में वह नवी सोच- नवा पंजाब (नई सोच नया पंजाब) नाम से आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।
 
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध लगाया है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने गांधी के दिल्ली से आगमन पर अमृतसर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 109 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करना अभी बाकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »