25 Apr 2024, 22:11:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2022 4:59PM | Updated Date: Jan 20 2022 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय व सशस्त्र आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बडगाम से लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आंतकवादी को गिरफ्तार किया गया है। आतंकवादी की पहचान जहांगीर अहमद नाइकू के रूप में हुई है। वह मेमंदर शोपियां का रहने वाला है। सुरक्षा बलों के एक संयुक्त तलाश अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने कहा, “बडगाम के चदूरा इलाके में आतंकवादी की मौजूदगी की एक विशेष सूचना मिलने पर पुलिस ने 53आरआर और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 181वी बटालियन की टीम के साथ मिलकर गामंदेर इलाके में आज तड़के एक तलाशी अभियान शुरू किया।” पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “अभियान के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आतंकवादी के पास से हथियार और गोला बारुद बरामद किया गया है। जिसमें एक पिस्तौल, दो मैग्जीन और 16 गोली बरामद की गयी है।”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »