20 Apr 2024, 19:10:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सरकार बनाने का अखिलेश का सपना नहीं होगा पूरा: पाठक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2022 4:56PM | Updated Date: Jan 13 2022 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत का दावा करते हुये कबीना मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि दूसरों की मदद से प्रदेश में सरकार बनाने का समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपना कभी पूरा नहीं होगा। पाठक ने बुधवार रात बरेली के महापौर डा उमेश गौतम के साथ ब्राह्मण परिवारों से मुलाकात के दौरान कहा ह्ल अखिलेश यादव के पास अपना कुछ नहीं है। वह दूसरे के सहारे अपनी दुकान चलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं होगा। मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी। आपकी गिनती प्रबुद्ध लोगों में होती है, इसलिये किसी के बहकावे में न आएं।ह्व
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »