20 Apr 2024, 02:44:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब में AAP का CM चेहरा कौन: अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2022 12:54PM | Updated Date: Jan 13 2022 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्य के दौरे पर हैं। केजरीवाल ने गुरुवार को मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर बड़ा ऐलान किया और जनता का सुझाव मांगा अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीएम फेस का फैसला जनता करेगी। उन्होंने एक फोन नंबर भी जारी किया, जिस पर लोग 17 जनवरी तक शाम 5 बजे तक अपनी राय दे सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के लिए जनता की पसंद महत्वपूर्ण है केजरीवाल ने कहा आज हम ये नंबर जारी कर रहे हैं। 70748 70748. आज तक किसी पार्टी ने जनता से नहीं पूछा की सीएम चेहरा कौन हो हम आज यही बताना चाहते है। की हम करने जा रहे है। जनता इस नंबर पर अपनी राय दे सकती है।

जनता जिसका नाम तय करेगी वही सीएम फेस होगा भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार बनाने के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा भगवंत मान मेरे भाई है। और आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े नेता है। मैंने कहा था कि भगवंत को बना देते है। लेकिन भगवंत ने कहा की जनता से पूछना चाहिए अरविंद केजरीवाल पहले ही ऐलान कर चुके हैं। कि आप के सीएम उम्मीदवार का नाम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा. केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि सीएम के चेहरे के नाम की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। और पंजाब में विधान सभा की सभी 117 सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »