29 Mar 2024, 02:50:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली पुलिस ने Singhu Border जाने के सभी रास्ते किए बंद, किसानों की मीटिंग को लेकर सुरक्षा कड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2021 2:35PM | Updated Date: Dec 4 2021 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर एक साल से चल रहा किसान आंदोलन  खत्म होगा या चलता रहेगा, यह आज तय हो जाएगा। किसान आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी बैठक होने वाली है। वहीं, 30 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कि केंद्र सरकार ने अनौपचारिक तौर पर एमएसपी को लेकर बनने वाली कमेटी के लिए 5 नाम मांगे गए हैं। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा को अभी सरकार की तरफ से कोई लिखित प्रस्ताव या सूचना नहीं मिली है। आज SKM की बैठक में इन 5 नामों पर मुहर लगाई जा सकती है। किसान नेताओं का मानना है कि MSP पर कमेटी बने और तमाम राज्यों में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने बताया कि ये मुख्य मांगें हैं, गौरतलब है कि संसद में सरकार ने बताया कि कितने किसानों की जान गई यह आंकड़ा उनके पास नहीं है लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन के दौरान जान कब आने वाले किसानों के लिए मुआवजे की मांग करता आया है।
 
गौरतलब है कि संसद में सरकार ने बताया कि कितने किसानों की जान गई यह आंकड़ा उनके पास नहीं है लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन के दौरान जान कब आने वाले किसानों के लिए मुआवजे की मांग करता आया है। इसके साथ ही अन्य मांगों में लखीमपुर कांड के मद्देनजर SKM केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आशीष मिश्रा पर कार्रवाई की मांग भी करता आया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने सिंघु बॉर्डर जाने वाले तमाम रास्तों पर ट्रक और बस लगाकर सभी रास्ते बंद कर दिए है। फिलहाल सभी रास्तें पूरी तरह बंद है। ऐसे में स्थानीय बाइक वाले भी जा नहीं पा रहे हैं। जिसके चलते  लोगों  को भारी परशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »