29 Mar 2024, 10:52:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, घाघरा नदी में पलटी लोगों से भरी नाव, कई लोग बहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2021 3:52PM | Updated Date: Oct 27 2021 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां घाघरा नदी में लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। जिसमें कई लोगों के बहने की खबर है। बताया जा रहा है कि नाव पलटने की इस घटना में 10 लोग बह गए हैं। नदी से लोगों को निकालने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि ये घटना, लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील के थाना ईसानगर इलाके के मिर्जापुर गांव में हुई है।
 
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह घाघरा नदी में एक नाव लोगों को लेकर जा रही थी तभी अचानक नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि इस नाव पर 10 लोग सवार थे। नाव के पलटने से सभी लोग नदी की तेज धारा में बह गए। हालांकि, कितने लोग नदी में बहे हैं इसकी अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए बताई गई संख्या घटा या बढ़ भी सकती है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। मौके पर एक स्टीमर को भेजा गया है। जिसे लोगों के खोजने में लगाया गया है।
 
बता दें कि ग्राम पंचायत मिरजापुर गांव के आठ से दस लोग नाव लेकर सुबह नदी पारकर अपने खेत देखने जा रहे थे। वहीं, गांव वालों का कहना है कि नदी में बहकर आई लकड़ी उठाने के लिए गांव के 10 लोग नाव पर सवार होकर गए थे कि अचानक नाव पलट गई और हादसा हो गया।
 
नाव पर सवार लोगों में सुंदर पुत्र गया प्रसाद, त्रिमोहन पुत्र सुंदर, अशोक कुमार पुत्र गया प्रसाद, ढोड़े पुत्र ननकू, दीपू पुत्र ननकऊ, सुरेंद्र कुमार पुत्र ननकऊ, कृपा दयाल पुत्र मोहन, मुरारी पुत्र मौजीलाल, राजू पुत्र  शैलाफी बताए जा रहे हैं। मौके पर एसडीएम धौरहरा रेनू, थाना अध्यक्ष राज करण शर्मा, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला बचाव दल के साथ मौजूद हैं। डीएम डॉ। अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं। जबकि गांव में मौजूद एसडीएम रेनू ने बताया कि अभी कुछ पुष्टि नहीं हो रही है। सूचना के आधार पर हम अलर्ट हैं। राहत बचाव के प्रयास जारी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »