20 Apr 2024, 08:08:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

TMC की नजर अब UP पर, वाराणसी जाएंगी CM ममता बनर्जी, BJP को देगी चुनौती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2021 1:11PM | Updated Date: Oct 26 2021 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद TMC की नजर अब दूसरे राज्यों पर है। गोवा और त्रिपुरा के बाद टीएमसी अब UP  पर अपनी नजर जमा दी है। टीएमसी सूत्रों का कहना है कि ममता बनर्जी छठ पूजा के बाद PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगी। बता दें कि सोमवार को पूर्व विधान पार्षद राजेशपति त्रिपाठी और यूपी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ललितेशपति त्रिपाठी टीएमसी में शामिल हुए हैं। बता दें कि CM ममता बनर्जी ने इसी सप्ताह 28 अक्टूबर को गोवा जा रही हैं। UP के दो बड़े कांग्रेसी नेता के टीएमसी में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी ने वाराणसी दौरे का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने कहा, “टीएमसी में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। दोनों नेताओं का शामिल होना इस बात की गवाही देता है कि हम अब राष्ट्रीय पार्टी है जो BJP को असली चुनौती दे सकती है।”
 
CM ममता बनर्जी ने आगे कहा कि हमें बीजेपी से लड़ने के लिए आगे बढ़ना होगा,क्योंकि कांग्रेस पिछले 15 वर्षों में उत्तर प्रदेश में BJP खिलाफ कोई लड़ाई लड़ने में विफल रही है। ममता ने बताया कि टीएमसी में शामिल हुए यूपी के दो नेताओं ने उन्हें वाराणसी आने के लिए आमंत्रित किया है। वह छठ पूजा के बाद वहां जाएंगी। ममता बनर्जी ने कहा, “हम राष्ट्रीय पार्टी है। हम कहीं भी जा सकते हैं। कोई लक्ष्मण रेखा नहीं है जो हमें रोक सकती है। लक्ष्मण रेखा दंगा भड़काने वालों के लिए होनी चाहिए, लेकिन बीजेपी शासित गोवा, त्रिपुरा, यूपी में इसके उलट है।” ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सरकार हाथरस और लखीमपुर में दलितों, महिलाओं, किसानों पर अत्याचार करती है। पिता-पुत्र पूर्व विधायक राजेशपति त्रिपाठी और ललितेशपति त्रिपाठी का सारोकार कभी कांग्रेस के थिंक टैंक माने जाते रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व। कमलापति त्रिपाठी से रहा है। वह उनके परपोते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में त्रिपाठी परिवार का दखल व दावेदारी हमेशा बनी रही है। ललितेशपति त्रिपाठी के कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद से सियासी गलियारों में चर्चा रही कि वह BJP या सपा से जुड़ सकते हैंस लेकिन वह सारी अटकलों पर विराम लगाकर TMC में शामिल हो गये हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »