23 Apr 2024, 11:48:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजौरी-पुंछ सीमा पर फिर से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2021 1:53PM | Updated Date: Oct 25 2021 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में राजौरी-पुंछ सीमा पर मेंढर के भाटी धुरियां के जंगलों में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह के बीच गोलीबारी फिर से शुरू हो गयी है। इस इलाके में मुठभेड़ का आज लगातार 15वां दिन है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने तलाश अभियान चला रहे सुरक्षा दल पर गोलीबारी की और इस पर सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। सूत्रों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी हो रही है।
 
रविवार को इस मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मियों सहित सेना के एक जवान के घायल हो जाने के साथ ही एक आतंकवादी को हिरासत में लिया गया था। उसे मुठभेड़ वाली जगह पर अपने साथियों के ठिकानों की पहचान कराने के लिए ले जाया गया था, हालांकि वह भी हुई आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में मारा गया था। गौरतलब है कि आतंकवादी समूह ठिकाने बदल-बदलकर सुरक्षा बलों पर निशाना साध रहे हैं।
 
पुलिस ने कहा लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित गिरफ्तार पाकिस्तानी आतंकवादी जिया मुस्तफा को जारी अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकानों की पहचान कराने के लिए भाटा धुरियां में ले जाया गया था। मुठभेड़ में जिया मुस्तफा घायल हो गसी था और फिर बाद में उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किया गया। गौरतलब है कि गत 11 अक्टूबर से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है, जिसमें अब तक दो जूनियर कमीशन अधिकारियों समेत नौ जवान शहीद हो चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »