18 Apr 2024, 11:09:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM भूपेश ने दुर्लभ बीमारी से पीड़ित शैलेन्द्र से की मुलाकात, 1 दिन के लिए बनाया कलेक्‍टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2021 2:51PM | Updated Date: Oct 23 2021 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में रहने वाले लाइलाज प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे आदिवासी किशोर शैलेन्द्र  को कुछ लोग कहते हैं। लोगों का कहना है कि शैलेन्द्र फिल्मों में दिखने वाले एलियन सा नजर आते हैं। जबकि कुछ लोग शैलेन्द्र को हिंदी फिल्म ‘पा’ में अमिताभ बच्चन के किरदार से जोड़कर देखते हैं।  इस आदिवासी किशोर शैलेन्द्र के बारे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जानकारी मिली। सीएम बघेल ने शैलेन्द्र को मिलने के लिए राजधानी रायपुर बुलाया। बीते शुक्रवार को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में एसपी और आईजी के कॉन्फ्रेंस में सीएम बघेल ने शैलेन्द्र को अपनी बगल की कुर्सी पर बैठाया और उनसे खूब बात की। शैलेन्द्र के साथ सीएम की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 
CM भूपेश बघेल ने 23 अक्टूबर को शैलेन्द्र और उनके पिता के साथ भोजन भी किया। एसपी कान्फ्रेंस के बाद पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री को दिए जाने वाले ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ में शैलेन्द्र को भी स्थान दिया गया। सीएम बघेल द्वारा पूछे जाने पर शैलेन्द्र ने बताया कि उनकी उम्र 16 वर्ष है और वे हाई स्कूल रसेला में 11वीं के छात्र हैं। इस पर सीएम ने सभी आईपीएस अफसरों से कहा कि शैलेन्द्र के लिए ताली बजाएं। भविष्य में कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने शैलेन्द्र को कान्फ्रेंस में उपस्थित मंत्री रविन्द्र चौबे एवं ताम्रध्वज साहू और मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू का परिचय कराया।
 
गरियाबंद जिले में प्रोजेरिया जैसी लाइलाज बीमारी 16 साल के शैलेंद्र को प्रशासन ने एक दिन का कलेक्टर बनाया है। छुरा विकासखंड के मेढकी डबरी गांव के रहने वाले शैलेंद्र का कलेक्टर बनने का सपना था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रशासन ने शैलेंद्र को शैडो कलेक्टर बनाया। शुक्रवार को शैलेंद्र कलेक्टर ऑफिस पहुंचा। इस दौरान उससे मिलने कलेक्टर निलेश क्षीरसागर पहुंचे और शैडो कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद अब शैलेंद्र रायपुर भी जाएगा और सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करेगा। प्रोजेरिया से पीड़ित गरियाबंद का शैलेंद पा फिल्म में अमिताभ बच्चन के किरदार जैसा दिखता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »