28 Mar 2024, 22:14:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रैगांव में पूरी ताकत झोंक रही है भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2021 1:07PM | Updated Date: Oct 15 2021 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगाती हुयी नजर आ रही है।
 
विधानसभा क्षेत्र में राज्य के लगभग आधा दर्जन मंत्री डेरा डाले हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शुक्रवार को फिर से सतना जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिन में रैगांव विधानसभा क्षेत्र के सोहावल में पार्टी के 'विजय संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे। 
 
इसके तहत चौहान भाजपा कार्यकर्ता के घर पार्टी का झंडा लगाएंगे। बाकायदा ढोल नगाड़ों के साथ सोहावल के बूथ क्रमांक 107 के अंतर्गत आने वाली बस्तियों में घूमेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार चौहान सोहावल में एक सभा को संबोधित करेगे। पूरे रैगांव क्षेत्र में 15 हजार झंडे लगाने का लक्ष्य है। 
 
रैगांव में भाजपा ने सुश्री प्रतिमा बागरी पर दाव खेला है और उनका मुख्य मुकाबला कांग्रेस की कल्पना वर्मा से है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता जुगल किशोर बागरी ने पार्टी का परचम लहराया था। उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »