नई दिल्ली। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद अगला सीएम कौन होगा इसपर कयास लगने शुरू हो गए हैं। इसमें सबसे पहला नाम राहुल गांधी के करीबी सुनील जाखड़ का सामने आ रहा है। इसके साथ ही अंबिका सोनी का नाम भी सामने आया है।
अंबिका सोनी कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी की करीबी है। इधर नवजोत सिंह सिद्धू भी खुद को CM पद की रेस में रखे हुए हैं। पंजाब में दो डिप्टी CM का फार्मूला भी लागू हो सकता है। पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक फिर से रविवार सुबह यानी आज बुलाई गई है, जहां पर CM के नाम का ऐलान किया जा सकता है