28 Mar 2024, 15:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इस राज्य में 5 सितंबर से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, इन नियमों का करना होगा पालन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2021 3:24PM | Updated Date: Sep 19 2021 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोरोना की दूसरी लहर के कारण बंद किए गए स्कूल अब फिर से पढ़ाई के लिए खुलने लगें हैं। उत्तराखंड में प्रदेश सरकार ने तकरीबन 2 साल बाद प्राइमरी क्लास के स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। उत्तराखंड में कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल फिर से पढ़ाई के  लिए 21 सितंबर 2021 से खोले जाएंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
 
कक्षा 6 से 8वीं तक स्कूल खुल चुके हैं -
 
बता दें कि राज्य में 16 अगस्त 2021 से कक्षा 6 से 8वीं के स्कूलों को फिर से पढ़ाई लिए खोला जा चुका है। जारी निर्देश के अनुसार स्कूलों में सिर्फ 3 घंटे की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इन दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेगी। यह नियम राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। प्राइवेट स्कूल में 20 सितंबर से पहली से तीसरी कक्षा तक के स्कूल फिर से पढ़ाई के लिए खोल सकते है
 
पेरेंट्स की अनुमति अनिवार्य -
 
स्कूल आने के लिए बच्चों को अपने अभिभावक से लिखित में अनुमति लेनी होगी। इसके बिना वह स्कूल नहीं आ सकते हैं।
 
इन नियमों का करना होगा पालन -
 
-बच्चों को स्कूल आने के लिए अभिभावक से लिखित में अनुमति लेनी होगी।
 
-स्कूलों में उपस्थिति अनिवार्य नहीं है।
 
-सभी बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल आना अनिवार्य किया गया है।
 
-स्कूल में कक्षाओं का संचालन केवल 3 घंटे की होगा।
 
-बच्चें एक दूसरे से लंच बॉक्स नहीं साझा करेंगे।
 
-सोशल डिस्टेसिंग का पालन सख्ती से पालन करना होगा।
 
-सभी शिक्षक मास्क लगाकर ही स्कूल आएंगे।
 
राजस्थान में भी खुले स्कूल -
 
कई राज्यों में स्कूलों को फिर से पढ़ाई के लिए खोल दिया गया है। इसी क्रम में राजस्थान में भी कल से कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल खुल रहे हैं। वहीं पहली से 5वीं तक के स्कूल 27 सितंबर से खोले जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »