19 Apr 2024, 23:51:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलवामा में ग्रेनेड हमला, तीन नागरिक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2021 6:32PM | Updated Date: Sep 14 2021 6:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में तीन नागरिक घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने पुलवामा में राजपोरा के समीप सुरक्षा बल के गश्ती दल पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन यह अपने लक्ष्य से चूक गया और कुछ दूरी पर विस्फोट हुआ। विस्फोट से तीन नागरिक घायल हो गये। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद मची अफरातफरी के बीच आतंकवादी मौके से भाग निकले। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »