20 Apr 2024, 09:38:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल सरकार ने SC की आदेशों का नहीं किया पालन, नतीजा है आज कोरोना के 22 हजार केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2021 4:22PM | Updated Date: Jul 28 2021 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय में डॉ। संबित पात्रा ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा है। इसके अलावा उन्होंने केरल में बढ़ते कोविड-19 के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को घेरा है। संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आज केरल में आखिर हो क्या रहा है? आज केरल में कोरोना के 22,000 केस आये हैं, साथ ही अखबारों में छपा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मानो ये दूसरी लहर नहीं बल्कि केरल में कोरोना की एक और लहर शुरू हो चुकी है।
 
विगत 4 हफ्तों में केरल में कोरोना के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, केरल में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 12।35 प्रतिशत हो गया है। ये अपने आप में बहुत चिंता का विषय है। केरल में इतने केस बढ़ रहे हैं, इसके पीछे क्या कारण है ये जानना भी बहुत जरूरी है। कावड़ यात्रा के समय उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए, सुप्रीम कोर्ट ने जो हिदायत दी उसका भी पालन किया गया।
 
बकरीद के समय 3 दिन की जो छूट केरल सरकार ने दी, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई और कहा कि कावड़ यात्रा के मामले में हमने जो फैसला दिया है, उन हिदायतों का पालन बकरीद के समय केरल सरकार को भी करना चाहिए। मगर तुष्टिकरण की राजनीति जीती और सुप्रीम कोर्ट की इन हिदायतों का पालन केरल की सरकार ने किया। जिसका नतीजा है आज 22,000 केस आना।
 
कल राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने एक इंडोर स्टेडियम में अपना जन्मदिन मनाया, जिसमें सैंकड़ों लोग शामिल थे। स्कूल और कॉलेज राजस्थान में बंद हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री अपना जन्मदिन इस तरह मनाकर सैंकड़ों लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। आज जो आप विपक्ष देख रहे हैं वो क्या चाहता है? इन सभी की एक ही मंशा है अपने परिवार को बचाने की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »