25 Apr 2024, 06:08:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कारगिल विजय दिवस पर शिवराज ने शहीदों को किया नमन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 12:20PM | Updated Date: Jul 26 2021 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल विजय दिवस पर आज देश के वीर सपूतों का स्मरण करते हुए उन्हें बारंबार नमन किया है। चौहान ने ट्वीट में लिखा है 'कारगिल विजय दिवस, गौरव का यह दिन देश के रणबांकुरों के अद्वितीय शौर्य, साहस और पराक्रम का प्रतिफल है। देश के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले वीर सपूतों के चरणों में यह ऋणी राष्ट्र कोटि कोटि प्रणाम करता है।'
 
उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा है 'भारत की पवित्र भूमि पर प्रेम, अंिहसा और सौहार्द्र के सर्वदा पुष्प पल्लवित होते हैं, परंतु हम अपने गौरव और सम्मान की रक्षा करना भी जानते हैं। कारगिल की विजय ने पुन: यह स्पष्ट रूप से दुनिया को संदेश दे दिया है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, कोई हमें छेड़ेगा, तो उसे छोड़ेंगे नहीं। कारगिल विजय दिवस पर देश के जांबाज सपूतों को बारंबार सलाम।' प्रशांत
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »