28 Mar 2024, 21:35:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जीका वायरस के दो और मामले सामने आए, अब तक कुल 48 मरीज मिले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 12:02AM | Updated Date: Jul 26 2021 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केरल में दो और लोगों में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से संक्रमण के कुल 48 मामले हो गए हैं। इनमें से चार सक्रिय मामले हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया कि तिरुवनंतपुरम के कझाकुट्टम निवासी 27 वर्षीय व्यक्ति और पंगप्पारा निवासी 37 वर्षीय शख्स दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में किए गए परीक्षणों में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि संक्रमित मरीजों में से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है और सभी की हालत स्थिर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »