20 Apr 2024, 00:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

वैशाली में 828 कार्टन विदेशी शराब बरामद, छह गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 11:05AM | Updated Date: Jul 22 2021 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र से पुलिस ने 828 कार्टन विदेशी शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात सीपेट संस्थान के निकट एक ठिकाने पर छापेमारी की गयी। इस दौरान ट्रक पर लदी नागालैंड निर्मित 828 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। बरामद शराब की कीमत करीब 80 लाख रूपये है। मौके से चार पिकअप वैन भी जब्त की गयी है। सूत्रों ने बताया कि मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »