28 Mar 2024, 15:28:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आतंकवादियों का समर्थन सपा समेत विपक्ष का आधिकारिक एजेंडा : स्‍वतंत्र देव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2021 8:10PM | Updated Date: Jul 12 2021 8:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि 'आतंकवादियों का समर्थन, पोषण और संरक्षण समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष के कई दलों का आधिकारिक एजेंडा है।' भाजपा मुख्यालय की ओर से स्‍वतंत्र देव सिंह का बयान जारी किया गया।

बयान में स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, 'पुलिस अपनी जान पर खेलकर आतंकवादियों को पकड़ रही है और दूसरी ओर राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर सपा मुखिया कह रहे हैं कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है। अगर पुलिस पर भरोसा नहीं है तो उन्हें पुलिस की सुरक्षा त्याग देनी चाहिए। सपा मुखिया ने इस देश व प्रदेश के जवानों के बलिदान, शौर्य व कर्तव्यनिष्ठा पर सवाल उठाकर पुलिस का मनोबल तोड़ने व आतंकी मुखियाओं को संरक्षण देने का प्रयास किया है।'

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता एटीएस) ने अलकायदा समर्थित 'अंसार ग़ज़वतुल हिंद' के सक्रिय सदस्यों- लखनऊ के दुबग्गा निवासी मिनहाज अहमद और मड़ियांव के रहने वाले मसीरुद्दीन को लखनऊ में गिरफ्तार किया तथा उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और एक पिस्तौल बरामद की।

इस गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एटीएस के ऑपरेशन पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा था, "मैं उत्तर प्रदेश की पुलिस पर और खासकर भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता।" सोमवार को स्‍वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि 'सपा मुखिया को यह बताना चाहिए कि उन्हें पुलिस और देश की सेना पर भरोसा क्यों नहीं है? किस पर भरोसा दिखाते हुए सपा मुखिया ने अपनी सरकार में आतंकवादियों का मुकदमा वापस लेने की कोशिश की थी।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »