29 Mar 2024, 18:52:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

MP में BJP सरकार चलाएगी ‘प्रत्येक बूथ वेक्सीनेशन युक्त’ अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 6:05PM | Updated Date: Jun 20 2021 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग 21 जून को वैक्सीनेशन केन्द्र पहुंचकर कोरोना के टीके लगवाएं और अन्य लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करें। 
 
शर्मा ने आज मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि वैक्सीनेशन का महाअभियान शुरू होने से एक दिन पहले आज कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के आने के पहले उससे सुरक्षा के उपाय करना जरूरी है और कोरोना से बचने का एक तरीका टीका लगवाना है। उन्होंने कहा कि लोग याद रखें, ‘जीवन बचाना है, तो वेक्सीनेशन कराना है’। 
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 जून को भाजपानीत प्रदेश सरकार द्वारा वेक्सीनेशन का महाअभियान शुरू किया जा रहा है। सरकार ने 7000 वैक्सीनेशन केन्द्र पर 21 जून को 10 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक बूथ, वैक्सीनेशन युक्त बने इसके लिए अभियान चलाया गया है। भाजपा कार्यकर्ता टीकाकरण केन्द्रों पर लोगों की मदद करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का काम भी करेंगे। इस अभियान को और अधिक ताकत देने का काम पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »