25 Apr 2024, 06:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

योग दिवस पर नारनौल, थानेसर और हांसी स्मारकों पर होंगे कार्यक्रम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 4:58PM | Updated Date: Jun 20 2021 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। केंद्र सरकार इस वर्ष पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के रूप में मनाने जा रही है। सामान्य योग प्रोटोकॉल दर्शाते हुए, भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े 75 सांस्कृतिक विरासत स्थानों पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘योग एक भारतीय विरासत‘ नाम का एक अभियान आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल 21 जून 2021 को दिल्ली स्थित लाल किले में योग का प्रदर्शन करेंगे।
 
इन 75 स्थलों में से 30 स्मारकों पर कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग संस्कृति मंत्रालय और इसके तत्वावधान में संगठनों के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर चलेगी। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग मंत्रालय के मीडिया सहयोगियों के सभी प्लेटफॉर्म पर भी चलेगी जिनमें रेडियो मिर्ची, दूरदर्शन, क्योरफिट और फिक्की शामिल हैं।
 
अभियान के एक भाग के रूप में चंडीगढ़ सर्कल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, साहित्य नाटक अकादमी के सहयोग से 21 जून को सुबह सात बजे से हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के जल महल नारनौल में और कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर के शेख चिल्ली मकबरे पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा। इस उत्सव में 45 मिनट का योग सत्र शामिल होगा जिसमें 20 व्यक्ति योग करेंगे। इसके बाद नारनौल जल महल में 30 मिनट के सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथक नृत्य प्रदर्शित होगा तथा थानेसर में शेख चिल्ली के मकबरे पर ‘करो योग रहो निरोग‘ विषय पर एक नाटक होगा।
 
इसी प्रकार हिसार जिले में पृथ्वीराज चौहान किला (पुराना किला) हांसी, में भी चंडीगढ़ सर्कल, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से 21 जून को सुबह सात बजे से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा। योग सत्र के बाद धर्मेंद्र के निर्देशन में संगीत नाटक अकादमी के कलाकारों की एक टीम द्वारा लोक गीतों का 30 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »