25 Apr 2024, 18:59:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपाई, योगी के नेतृत्व में BJP लड़ेगी चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2021 12:10AM | Updated Date: Jun 19 2021 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि, उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। पार्टी चुनाव की तैयारी में पूरी मेहनत के साथ जुटी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव शुक्रवार को यहां कासगंज जिले में एक दिन के दौरे पर आए थे। यहां आगमन के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक मुलाकात के दौरान एक सवाल के जबाव में योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़े जाने की बात कही। 

उन्होंने कहा कि, भाजपा प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चुनाव में जाएगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक ममतेश शाक्य, विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, राजवीर सिंह भल्ला समेत पार्टी नेताओं से संगठानिक चर्चा कर जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से आगामी दिनों में जनपद में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा तैयार की गई रणनीति भी साझा की। साथ ही विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में की जा रही तैयारियों के बारे में भी उन्हें विस्तृत जानकारी देकर उनका मार्गदर्शन लिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »