18 Apr 2024, 12:11:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोजांबिक में अपहृत विनोद की रिहाई को सांसद ने विदेश मंत्री से मांगा सहयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2021 9:05PM | Updated Date: Jun 18 2021 9:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पानीपत। मोजांबिक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों द्वारा अपहृत पानीपत के समालखा निवासी विनोद बेनीवाल की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को उनके परिजन सांसद संजय भाटिया से मिले। सांसद ने कहा कि विनोद की रिहाई के लिए विदेश मंत्री समेत संबंधी मंत्रालयों के अधिकारियों से सहयोग लेंगे। 
 
सांसद भाटिया से मिलकर अपहृत विनोद बेनीवाल की पत्नी सीमा और भाई सतेंद्र ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मीडिया से बातचीत में श्री भाटिया ने कहा कि विनोद बेनीवाल की रिहाई अब उनकी जिम्मेदारी है और उन्होंने विदेश मंत्री से भी इस मामले को लेकर बातचीत के लिए समय मांगा है। उन्होंने कहा कि विनोद उनके छोटे भाई की तरह है और उनका प्रयास रहेगा कि उसे जल्द से जल्द अपहरणकर्ताओं से रिहा होकर भारत आ जाए।
 
उल्लेखनीय है कि वर्क परमिट पर विनोद 2015 में मोजांबिक गया था और वहां के पाल्मा सिटी में स्थित फ्रांस द्वारा संचालित नेचुरल गैस प्लांट में वह प्रबंधक के पद पर सेवारत था। गत 24 मार्च को इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों ने प्लांट पर हमला किया और वहां सेवारत सभी विदेशियों का अपहरण कर लिया। इसमें विनोद बेनीवाल भी शामिल था। इधर, आतंकियों ने विनोद और अन्य विदेशियों को रिहा करने की एवज में एक अरब डॉलर की मांग की है। फ्रांस की कंपनी हालांकि विनोद और उसके साथियों को छुडाने के लिए प्रयासरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »